फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba holi road blocked due to blasting

ब्लास्टिंग के कारण चंबा-होली मार्ग पर दो घंटे थमी वाहनों की आवाजाही

Mon, 30 Dec 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
chamba holi road blocked due to blasting
होली (चंबा)। चंबा-होली मार्ग की ऊपरी तरफ बन रहे संपर्क मार्ग पर ब्लास्टिंग के चलते मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग पर यातायात ठप होने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंबा-होली मार्ग की ऊपरी तरफ जेएसडब्लयू परियोजना के तहत पावर हाउस तक संपर्क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को यहां ब्लास्टिंग की गई। इस कारण मार्ग का मलबा चंबा-होली सड़क पर आ गिरा। इससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

विभाग ने मशीनरी के माध्यम से मलबा हटाकर दोपहर तीन बजे मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। गौरतलब है कि कंपनी प्रबंधन यहां लगातार ब्लास्टिंग कर रहा है। इस कारण मार्ग पर यातायात बाधित हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजकुमार, दलीप सिंह, अजय कुमार, विनोद कुमार, सुनील कुमार, मेहर चंद और राकेेश कुमार का कहना है कि ब्लास्टिंग का मलबा भी कंपनी प्रबंधन डपिंग साइट पर नहीं फेंक रहा है और यह मलबा सीधे रावी में फेंका जा रहा है। इससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ब्लास्टिंग की समयसारिणी निर्धारित की जाए। इससे बार-बार मार्ग पर यातायात ठप न हो।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जयचंद का कहना है कि मार्ग एक बजे बाधित हो गया था। उन्होंने कहा कि तीन बजे मार्ग को बहाल कर दिया गया। ब्लास्टिंग से आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed