फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba handkerchief gets new identity, platform given to women

Chamba News: चंबा रूमाल को नई पहचान, महिलाओं को दिया मंच

Mon, 01 Sep 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Chamba handkerchief gets new identity, platform given to women
पद्म श्री ललिता वकील ।संवाद
चंबा। भारतीय पारंपरिक कढ़ाई चंबा रूमाल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाली ललिता वकील ने न केवल अपनी मेहनत से इस कला को पुनर्जीवित किया, बल्कि सैकड़ों महिलाओं और युवतियों को प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रही हैं। वर्ष 2022 में पद्मश्री सम्मानित ललिता वकील ने वर्ष 1978 से 1980 के बीच औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चंबा से सिलाई और कढ़ाई में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं को पूरी तरह चंबा रूमाल की पारंपरिक कढ़ाई कला के संरक्षण और प्रचार में समर्पित कर दिया।
विज्ञापन

ललिता वकील पहली महिला हैं, जिन्होंने चंबा रूमाल की पारंपरिक कढ़ाई को बड़े टुकड़ों में रेशम के साथ उकेरा। उन्होंने मल्टी-पैनल सेट, साड़ी, शॉल, दुपट्टे, और स्टोल के लिए आकर्षक डिज़ाइन तैयार किए, जो कला और व्यावसायिकता का सुंदर समन्वय हैं।
विज्ञापन

ललिता वकील ने देश-विदेश में आयोजित प्रदर्शनियों और कार्यशालाओं में हिस्सा लेकर चंबा रूमाल को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई। उन्होंने अपने अनुभव और कला का उपयोग कर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए और आज भी सरकारी आईटीआई चंबा में प्रशिक्षुओं को प्रेरित करने जाती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललिता वकील ने कहा कि अपने स्तर पर सैकड़ों महिलाओं और युवतियों को निशुल्क प्रशिक्षण दे चुकी हैं और कुछ को प्रशिक्षण दे रही हैं। इससे वे आज स्वावलंबी बनकर अपने परिवारों के भरण-पोषण में योगदान दे रही हैं। उन्होंने एक मजबूत कारीगर-उद्यमी नेटवर्क खड़ा किया है, जिससे चंबा रूमाल की कला का भविष्य भी सुरक्षित हुआ है।
पद्म श्री पुरस्कार – 2022 (कला के क्षेत्र में)
नारी शक्ति पुरस्कार – 2018
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed