फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba fir against company to losse of electiricity line

जेएसडब्लयू कंपनी के खिलाफ बिजली बोर्ड ने करवाई एफआईआर

Sun, 12 Jan 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
chamba fir against company to losse of electiricity line
चंबा। कुठेड़ पंचायत में प्रोजेक्ट का निर्माण कर रही जेएसडब्लयू कंपनी के खिलाफ बिजली बोर्ड ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। कंपनी की ब्लास्टिंग से बिजली लाइनों को क्षति पहुंचने के बाद बिजली बोर्ड ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

बोर्ड के मुताबिक कंपनी को ब्लास्टिंग सुरक्षित तरीके से करने को लेकर कई बार अवगत करवाया। मगर कंपनी ने बोर्ड की चेतावनी को हर बार अनदेखा किया।
इसके चलते मजबूरन बोर्ड के सहायक अभियंता ने भरमौर थाना में जाकर जेएसडब्लयू कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। अब पुलिस इस एफआईआर के आधार पर आगामी कार्रवाई को अंजाम देगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुठेड़ में जेएसडब्लयू प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य कर रहा है। प्रोजेक्ट निर्माण के साथ इलाके में कंपनी अपनी आवश्यकता अनुसार छोटे संपर्क मार्ग भी बना रही है। संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए कंपनी की ओर से बड़ी चट्टानों को तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग की जा रही है। इसके साथ ही मलबा भी सड़क से नीचे फेंका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण जहां वन विभाग की भूमि को नुकसान पहुंच रहा है, तो दूसरी तरफ इलाके में लगे बिजली के खंभे और लाइनों को नुकसान हो रहा है।
इस कारण इलाके में बार-बार बिजली की समस्या पेश आ रही है। इसको लेकर बोर्ड ने कई बार कंपनी को चेताया। मगर कंपनी ने बोर्ड की चेतावनी को अनसुना किया। इसके चलते बोर्ड ने कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।
बोर्ड के सहायक अभियंता विक्रम शर्मा ने बताया कि उपरोक्त कंपनी की ब्लास्टिंग से बिजली के खंभो और लाइनों को नुकसान पहुंच रहा। इसके चलते कंपनी के खिलाफ उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है।

इनसेट
कंपनी के प्रबंधक संजीव महाजन ने बताया कि प्रोजेक्ट के दौरान बनाई जा रही सड़क की जमीन धंसने से बिजली के खंभों को क्षति पहुंची है। इसे दुरुस्त करवाने के लिए कंपनी बोर्ड का सहयोग दे रही है। क्षतिग्रस्त खंभे को ठीक करवाने के लिए कंपनी बोर्ड की पूरी सहायता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed