हिमाचल प्रदेश: चंबा में दीपावली पर आग का तांडव, कहीं सूखा घास तो कहीं मकान जले, करीब 15 लाख तक का नुकसान
चंबा जिले में दीपावली के दौरान आगजनी की कई घटनाओं ने लोगों की खुशियों को चिंता में बदल दिया। चुराह में घास की 500 गड्डियां, करीब 200 सेब के पौधे और मक्की का कूंदू जल गया, जबकि पांगी के पुन्टो गांव में तीन मकानों को नुकसान पहुंचा। पांगी में तीन परिवारों की करीब 12 से 15 लाख रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान है।
विस्तार
दीपावली के दौरान जिला चंबा में आगजनी की घटनाओं ने कई परिवारों को नुकसान पहुंचाया। चुराह और जनजातीय क्षेत्र पांगी में हुए अग्निकांड में घास, सेब के पौधे, मक्की का कूंदू और मकान आग की भेंट चढ़ गए। इन घटनाओं में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं, चंबा शहर के विभिन्न स्थानों पर भी झाड़ियों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। चुराह के थनेईकोठी क्षेत्र में इंडल गांव से करीब 300 मीटर ऊपर आग लगने से भाग सिंह पुत्र हरी लाल की घास की लगभग 500 गड्डियां और करीब 200 सेब के पौधे जल गए। इसके अलावा कमल पुत्र बैंसू का मक्की का कूंदू भी आग की चपेट में आकर राख हो गया। सुकयाली में भी घास जलने की सूचना है।
पुन्टो गांव में तीन मकान आग की चपेट में आए
जनजातीय उपमंडल पांगी की ग्राम पंचायत करेल के पुन्टो गांव में सोमवार सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच आग लगने से तीन परिवार प्रभावित हुए। आग सबसे पहले मान सिंह पुत्र गुरदत्ता के मकान में लगी। इसके बाद आग की लपटें साथ लगते विशन सिंह पुत्र देवी सिंह और संसार चंद पुत्र दौली राम के मकानों तक पहुंच गईं। तीनों मकान एक-दूसरे से सटे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। इससे मकानों की ऊपरी मंजिल के कमरे, घास रखने के शेड और उनमें रखा सूखा घास जलकर राख हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.