फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba depoo people get bad grain

वाह सरकार: डिपुओं तक पहुंचा दी कीड़े मकौड़ें वाली दाल की खेप

Sat, 10 Aug 2019 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
chamba depoo people get bad grain
चंबा। जिले के डिपुओं में खराब दाल की आपूर्ति की जा रही है। इस वजह से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामला उपमंडल सलूणी का है। यहां पर राशन डिपो में कीड़े युक्त मूंग की दाल उपभोक्ताओं को बांटने का मामला सामने में आया है। मामला सामने आने के बाद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इसी माह यह राशन आवंटित हुआ हैै। उपभोक्ताओं ने विभाग पर यह भी आरोप लगाया है कि मूंग की दाल खुले में आवंटित की गई। उपभोक्ताओं ने बताया कि जब उन्होंने घर में जाकर दाल को देखा तो उसमें कीड़े मिले। इसके बाद उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया इसका वीडियो वायरल कर दिया। इस वीडियो में दाल में कीड़े होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह राशन डिपो सलूणी उपमंडल के तहत आता है। जहां करीब ढाई सौ उपभोक्ताओं को राशन आवंटित किया जाता है। मुस्लिम राष्ट्र मंच के जिला संयोजक मौसमदीन ने बताया कि खराब राशन आवंटित किया गया है, जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है। राशन कार्ड उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार उच्च क्वालिटी का राशन उपलब्ध करवाने के दावे तो किए जाते हैं। लेकिन हकीकत में कीड़े युक्त राशन उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की कि इस मामले की जांच की जाए। इसके साथ ही नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

डिपो होल्डर हंसराज ने बताया कि कुछ लोगों ने यह वीडियो वायरल किया है। दो माह से डिपो में मूंग और उड़द की दाल की खेप नहीं पहुुंची है। इसी माह सिर्फ चने की दाल डिपो में उपलब्ध है। यह बात निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक चंबा अरविंद शर्मा ने बताया कि यह मामला ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि राशन कोटे का जायजा लिया जाएगा। अगर मामला सही पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed