{"_id":"68135fb9116c1761a4081134","slug":"chamba-defeated-chhatradi-garnota-and-saluni-in-badminton-chamba-news-c-88-1-ssml1004-149564-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बैडमिंटन में चंबा ने छतराड़ी, गरनोटा और सलूणी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बैडमिंटन में चंबा ने छतराड़ी, गरनोटा और सलूणी को हराया
विज्ञापन
बैडमिंटन में चंबा ने छतराड़ी, गरनोटा और सलूणी को हराया
जिला स्तरीय महिला आईटीआई प्रतियोगिता का सलूणी में हुआ आयोजन
मार्चपास्ट में चंबा ने हासिल किया पहला स्थान, गरनोटा दूसरे स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। बैडमिंटन प्रतियोगिता में चंबा ने छतराड़ी, गरनोटा और सलूणी को 2-0 से हराया। खो-खो में चंबा ने छतराड़ी और भरमौर को हराया। आईटीआई सलूणी ने गरनोटा को मात दी। मार्चपास्ट में चंबा ने पहला स्थान पाया, जबकि गरनोटा आईटीआई दूसरे स्थान पर रही। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। आईटीआई सलूणी में वीरवार को जिला स्तरीय महिला आईटीआई की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसमें जिले की छह आईटीआई भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला मार्केट कमेटी के सदस्य पवन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर किया। ब्याणा वार्ड सदस्य रेखा ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
सलूणी आईटीआई के प्रधानाचार्य पान चंद ने बताया कि प्रतियोगिता में आईटीआई गरनोटा, भरमौर, चंबा, छतराड़ी और सलूणी की टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान खेलभावना का प्रमाण देने के लिए प्रेरित किया।