फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba % continue doctor's pen strike

डॉक्टरों की हड़ताल से परेशान हुए मरीज

Mon, 06 Feb 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Mon, 06 Feb 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
chamba % continue doctor's pen strike
चंबा अस्पताल में ओपीडी के बाहर खड़े मरीज - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल चौथे दिन सोमवार को भी जारी रही। हड़ताल के दौरान अस्पताल के सभी डॉक्टरों ने मोमबत्ती जलाकर सरकार के प्रति अपना रोष प्रकट किया। सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर साढ़े ग्यारह बजे तक डॉक्टर हड़ताल पर रहे।

विज्ञापन


साढ़े ग्यारह बजे के बाद ओपीडी में मरीजों की जांच शुरू हो पाई। जबकि आपातकालीन कक्ष में हड़ताल के दौरान भी एक डॉक्टर तैनात रहा ताकि कोई भी आपात केस आने पर तुरंत डॉक्टरी सेवा दी जा सके। डॉक्टरों की हड़ताल की जानकारी होने के चलते सुबह के समय बहुत कम लोग अपना चेकअप करवाने के लिए पहुंचे। अस्पताल में चेकअप करवाने के लिए लोग सुबह साढ़े ग्यारह बजे के बाद ही पहुंचे।
विज्ञापन


तब तक डॉक्टरों की हड़ताल भी खत्म हो चुकी थी। सभी डॉक्टर ओपीडी में बैठ चुके थे। डॉक्टर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र ने बताया कि प्रदेश के सभी डॉक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर सरकार से मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार डॉक्टरों की मांग को पूरा नहीं कर रही है। इसकी वजह से डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक डॉक्टरों की मांग को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed