फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba-Chuwadi road remained closed for two and a half hours due to heavy rocks coming from the mountain.

Chamba News: पहाड़ से भारी-भरकम चट्टानें आने से ढाई घंटे बंद रहा चंबा-चुवाड़ी मार्ग

Sat, 03 Aug 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 03 Aug 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Chamba-Chuwadi road remained closed for two and a half hours due to heavy rocks coming from the mountain.
चंबा के राजनगर में बादल फटने के बाद भंडार लिंक मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन।संवाद
चंबा। भारी बारिश के बाद शनिवार को चंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग जोत के समीप पहाड़ से भारी-भरकम चट्टानें आने के कारण ढाई घंटे तक बंद रहा। मार्ग बंद होने के कारण सड़क के दोनों ओर छोटे और बड़े वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

इससे लोगों को अपने गंत्वय तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद विभागीय लेबर और मशीनरी ने मौके पर पहुंच कर मार्ग को बहाल किया। उधर, मूसलाधार बारिश के चलते बीती शुक्रवार देर रात को तेलका उप तहसील की दो पंचायतों में एक गोशाला और एक घर का कमरा क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिले के 15 गांवों में तीसरे दिन भी विद्युत सप्लाई सुचारू नहीं हो पाई है। शनिवार को दो पेयजल योजना प्रभावित होने से लोगों को परेशानियों का समाना करना पड़ा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत मौड़ा के मौड़ा गांव में जान मुहम्मद पुत्र गुलामा के एक कमरे की मिट्टी और लकड़ी की बनी छत भारी बारिश की भेंट चढ़ गई। इससे कमरे के अंदर रखा सामान भी दब गया। प्रभावित ने अपने परिवार के साथ मिलकर मलबे में दबे सामान को बाहर निकाला। प्रभावित ने बताया कि कमरे की छत गिरने से पीछे बने कमरे को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रभावित ने इस घटनाक्रम की सूचना पंचायत प्रधान को दी। सूचना मिलने के बाद पंचायत प्रधान अशोक सूर्यांश ने प्रभावित के कमरे का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित की हरसंभव सहायता देने की मांग उठाई है। बाड़का पंचायत के गडण गांव में ज्ञाना पुत्र भीलो की गोशाला की लकड़ी और मिट्टी की बनी हुई छत टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि गोशाला में गाय दूसरी तरफ बांधी थी। इससे वह बच गई। बाड़का प्रधान प्रहलाद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने मौके का जायजा लिया है। नायब तहसीलदार तेलका ने बताया कि भारी बारिश के चलते मौड़ा और बाड़का में एक कमरे और गोशाला क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। राजस्व विभाग की ओर से नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रभावित को हर संभव सहायता दी जाएगी।

चंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग जोत के समीप दोपहर 2:00 बजे पहाड़ से भारी-भरकम चट्टानें आने से बंद हो गया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सायं साढ़े चार बजे लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और मजदूरों ने मार्ग को बहाल किया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed