{"_id":"69039b4e646b32d6850ad77f","slug":"chamba-chandigarh-bus-cancelled-had-to-travel-standing-in-another-bus-chamba-news-c-399-1-sml1046-382528-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-चंडीगढ़ बस रद्द, दूसरी बस में खड़े होकर करनी पड़ी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-चंडीगढ़ बस रद्द, दूसरी बस में खड़े होकर करनी पड़ी यात्रा
Thu, 30 Oct 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा-चंडीगढ़ रूट की सरकारी बस सेवा को ऐन मौके पर रद्द करने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार निर्धारित समय पर चलने वाली बस को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया। इसके बाद परिवहन निगम ने दूसरी बस भेजी, लेकिन उसमें सवारियों को पहले बस की टिकट मान्य नहीं की गई।
कंडक्टर ने यात्रियों से नई टिकट खरीदने को कहा और पुरानी बस के कैंसिल होने का हवाला दिया। इसी दौरान कुछ यात्रियों की सीटें पहले ही अन्य लोगों को दे दी गई थीं, जिसके चलते उन्हें खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार 14 यात्रियों को चंबा से चंडीगढ़ तक पूरी यात्रा खड़े रहकर करनी पड़ी, जबकि सात यात्रियों को वापस चंबा लौटना पड़ा, क्योंकि उन्हें नई बस में जगह नहीं मिल सकी। यात्रियों ने इसे परिवहन निगम की लापरवाही बताया और मांग की कि टिकटधारकों को ऐसी स्थिति में वैकल्पिक बस या मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।