फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba car accident one died

दलगणा के समीप बारात लेने जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Sun, 09 Aug 2020 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
chamba car accident one died
चंबा। चंबा-गागला मार्ग पर दलंगणा के समीप एक कार खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार देर रात पेश आया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बेसुध पड़े चालक को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां तैनात चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवाया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया और परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने इस मामले में भादंसं की धारा 279, 337, 304ए के तहत सदर थाना चंबा में मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय विजय कुमार पुत्र दलीप सिंह निवासी गांव करियां डाकघर भड़ियां कोठी तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उक्त चालक गुड्डा में एक शादी में जा रहा था। यह गाड़ी शादी के लिए बुक की गई थी। गाड़ी ले जाते समय जैसे ही चालक दलगंणा के समीप पहुंचा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खाई में उतरकर चालक की तलाश शुरू की। मगर उन्हें चालक का कोई सुराग नहीं लगा। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बेसुध पड़े चालक को तलाशा और गाड़ी के माध्यम से चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

यहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है जिस स्थान पर गाड़ी गिरी है, वहां काफी गहरी खाई है।
एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में गाड़ी चालक की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed