{"_id":"64e791929577d1766d0a10c6","slug":"chamba-bharmour-nh-will-be-double-lane-tunnels-will-also-be-constructed-between-the-mountains-chamba-news-c-88-1-ssml1006-5850-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-भरमौर एनएच बनेगा डबललेन, सुरंगें भी बनेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-भरमौर एनएच बनेगा डबललेन, सुरंगें भी बनेंगी
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर एनएच जहां डबललेन होगा वहीं पहाड़ों के बीच सुरंगों का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए एनएच प्राधिकरण ने ओडिशा की कंपनी को एनएच को डबललेन बनाने और सुरंगों का निर्माण करने की संभावनाएं तलाशने का कार्य आवंटित कर दिया है। कंपनी को सर्वेक्षण करने और संभावनाएं तलाशने के लिए नौ करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी। कंपनी अपनी रिपोर्ट छह माह में बनाकर प्राधिकरण को सौंपेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर डबललेन और सुरंगों के निर्माण की डीपीआर बनाकर स्वीकृति के लिए सरकार को भेजी जाएगी। इतना ही नहीं चमेरा जलाशय के साथ धंस रही जमीन से सड़क के बाधित होने की समस्या के समाधान को लेकर सड़क के दूसरी तरफ से सड़क बनाने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। एनएच प्राधिकरण ने योजना बनाई है कि जलाशय के दूसरी तरफ की पहाड़ी से अतिरिक्त सड़क का निर्माण करवाकर भरमौर को जोड़ा जाएगा जिससे खराब मौसम में भी एनएच बाधित न हो सके। इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए एनएच प्राधिकरण वैज्ञानिक तरीके से कार्य करवाने जा रहा है। इसके लिए सबसे पहले एक्सपर्ट इंजीनियरों से सर्वेक्षण करवाकर सही रिपोर्ट ली जाएगी।
कंपनी एनएच प्राधिकरण को छह महीने के सर्वेक्षण में यह बताएगी कि एनएच को डबललेन करने से पहाड़ों को कहां पर क्षति हो सकती है या किस तरह से कटिंग करके बिना नुकसान के एनएच को डबललेन किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी उन सभी स्थानों पर जहां पहाड़ों पर घूम कर लंबा सफर करना पड़ता है वहां सुरंगों का निर्माण हो सकता है या नहीं इसको लेेकर भी रिपोर्ट तैयार करके देगी। बग्गा से भरमौर के लिए अतिरिक्त मार्ग को बनाने का भी कंपनी पूरा सर्वेक्षण करेगी। इसके लिए कंपनी ने अपना कार्य भी शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपना कार्यालय भी खोल दिया है। कंपनी के इंजीनियर और भू-वैज्ञानिक शीघ्र एनएच को डबललेन और सुरंगों से जोड़ने के लिए जुट जाएंगे।
एनएच के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि चंबा-भरमौर एनएच को डबललेन करने और सुरंगों से जोड़ने के लिए सर्वेक्षण का कार्य शुरू करवा दिया गया है। इसके लिए ओडिशा की कंपनी को कार्य सौंपा गया है। यह कंपनी छह माह में संभावनाएं तलाश कर रिपोर्ट बनाकर एनएच प्राधिकरण को देगी। इसके बाद एनएच आगामी प्रक्रिया को अंजाम देगा।