फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba-Bharmaur NH 24 hours remained closed

चंबा-भरमौर एनएच पर 24 घंटे बंद रही बड़े वाहनों की आवाजाही

Sat, 17 Apr 2021 07:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Chamba-Bharmaur NH 24 hours remained closed
चंबा-भरमौर मार्ग पर बग्गा के पास लगी वाहनों की लंबी कतार। - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा-भरमौर एनएच पर करीब चौबीस घंटे बड़े वाहनों की आवाजाही ठप रही। गौरतलब है कि बग्गा के पास बीच सड़क में ट्राले में लदी निजी कंपनी की भारी भरकम मशीनरी गिर गई थी। शुक्रवार को सड़क बड़े वाहनों के लिए बंद हो गया था जिसे शनिवार दोपहर बाद सड़क किनारे लोगों की मदद से पत्थरों का डंगा लगाकर बड़े वाहनों के लिए बहाल किया गया।
विज्ञापन

सड़क बंद पड़े से चंबा और भरमौर की ओर बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कुल मिलाकर मार्ग खुलने की राह ताक रहे वाहन चालकों को शुक्रवार की रात अपने वाहनों में ही गुजारनी पड़ी। हालांकि, छोटे वाहनों की आवाजाही शुक्रवार शाम को ही शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम के समय ट्राले में लदी मशीनरी बीच सड़क में पलट गई थी, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। जेसीबी की मदद से मशीनरी को किनारे किया गया था, तब जाकर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। लेकिन बसों, ट्रकों सहित अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रही। होली, कुगति और भरमौर की तरफ जाने वाले बड़े वाहन 24 घंटे तक सड़क पर ही फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed