फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba bagga highway pachwork started

बालू से बग्गा तक हाईवे होगा चकाचक, जल्द होगी टारिंग

Mon, 23 Mar 2020 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
chamba bagga highway pachwork started
चंबा। बालू से बग्गा तक नेशनल हाईवे को चकाचक करने के प्रयास एनएच प्रबंधन ने शुरू कर दिए हैं। पहले चरण में मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों को भरने के लिए पैच वर्क किया जा रहा है। यह कार्य पूरा होने के बाद हाईवे पर तारकोल बिछाई जाएगी। हालांकि कोरोना वारस की वजह से यह कार्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

अन्यथा अब तक मार्ग पर पैच वर्क पूरा कर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू होना था। मार्ग पर तारकोल बिछने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें वाहनों में हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एनएच प्राधिकरण चंबा विभिन्न मदों के तहत यह कार्य करवा रहा है। इससे बालू से बग्गा तक सड़क की टारिंग की जाएगी। वर्तमान में हरदासपुरा के समीप पैचवर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि भरमौर से पठानकोट के लिए चार साल पहले एनएच घोषित हुआ है। इसके बाद मार्ग को सुधारने के प्रयास जारी है। मार्ग पर कुछ माह पहले ही विभाग ने डंगों का कार्य पूरा किया है। इसके बाद अब हाईवे पर तारकोल बिछाई जाएगी। करीब एक साल से लोग तारकोल बिछाने की मांग एनएच से कर रहे थे। मगर अब एनएच प्रबंधन ने यह कार्य शुरू किया है।

राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशाषी अभियंता राजिंद्र शेखरी का कहना है कि पहले पैचवर्क शुरू किया गया है। इससे बड़े-बड़े गड्ढे भरे जाएंगे। कहा कि पैच वर्क पूरा होने के बाद टारिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed