फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba 20 challan in resh driving

यातायात पुलिस ने बीस चालकों के लाइसेंस निलंबन के भेजे संबंधित आरएलए

Sat, 12 Dec 2020 07:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
chamba 20 challan in resh driving
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग यातायात पुलिस ने नाका लगाकर तेजरफ्तार से गाड़ी चलाने वाले चालकों पर शिकंजा कसा। नाके के दौरान यातायात पुलिस ने गति मापक यंत्र से 14 वाहनों को तय गति सीमा से अधिक रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा।
विज्ञापन

इन वाहनों के चालकों के लाइसेंस पुलिस ने जब्त कर लिए। इन्हें निलंबित करने के लिए संबंधित आरएलए को भेजा जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने चार चालान गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल और दो चालान डेंजर ड्राइविंग करते हुए पाए गए। इनके लाइसेंस भी निलंबित करने के लिए आरएलए को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने 40 चालान यातायात नियमों की अवहेलना करके के भी काटे। इसको लेकर चालकों को जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया। जिले में बढ़ रही वाहन दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस ने तेज गति से वाहन दौड़ाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत यातायात पुलिस रोजाना सड़कों पर नाके लगाकर ओवर स्पीड, मोबाइल फोन इस्तेमाल इस्तेमाल कर गाड़ी चलाने वाले चालकों के अलावा डेंजर ड्राइविंग करने वाले चालकों के लाइसेंस जब्त कर रही है। ऐसे चालकों के लाइसेंस को जब्त करके निलंबन के लिए संबंधित आरएलए को भेजा जा रहा है। यातायात पुलिस प्रभारी राकेश कुुमार ने बताया कि नाके के दौरान 20 चालकों के लाइसेंस जब्त करके निलंबित करने के लिए संबंधित आरएलए को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed