फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Challan of nine tractors for extracting sand from Ravi river

Chamba News: रावी नदी से रेत निकालने पर नौ ट्रैक्टरों के चालान

Mon, 27 Nov 2023 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Nov 2023 05:42 AM IST
विज्ञापन
Challan of nine tractors for extracting sand from Ravi river
चंबा। पुलिस ने रावी नदी में अवैध रूप से खनन करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में चंबा थाना की टीम ने थाना प्रभारी संजीव चौधरी की अगुवाई में रविवार को उदयपुर में रावी नदी के किनारे दबिश देकर नौ ट्रैक्टरों के चालान काटे। ये सभी ट्रैक्टर अवैध रूप से रावी नदी से रेत निकाल रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उदयपुर के पास रावी नदी के किनारे लंबे समय से अवैध खनन हो रहा है। इसकी पुलिस के पास शिकायतें भी पहुंच रही थीं। रविवार को पुलिस टीम ने उदयपुर कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस टीम को रावी नदी के किनारे आता देख कई खनन करने वाले ट्रैक्टरों को लेकर वहां से फरार हो गए, लेकिन पुलिस नौ ट्रैक्टरों को रावी नदी के तट पर दबोच लिया और उनके चालान काट दिए। इसमें कुछ ट्रैक्टर चालकों ने मौके पर ही चालान का भुगतान करते लिया। पुलिस ने इनसे 13,500 रुपये जुर्माना वसूल किया। साथ ही ट्रैक्टर चालकों को हिदायत दी कि वे दोबारा रावी नदी से अवैध रूप से रेत न निकालें। अन्यथा उनके वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि रावी नदी से अवैध रूप से रेत और पत्थर निकालने पर प्रतिबंध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed