{"_id":"6702c19f407778e6f405d1fd","slug":"challan-issued-to-five-shopkeepers-for-using-single-use-plastic-chamba-news-c-88-1-ssml1006-134556-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पांच दुकानदारों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पांच दुकानदारों के काटे चालान
Sun, 06 Oct 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पर्यटन नगरी डलहौजी में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले पांच दुकानदारों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चालान काटे हैं।
स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर बोर्ड की टीम ने डलहौजी में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर विशेष अभियान चलाया। डल्हौजी की सभी दुकानों में बोर्ड की टीम ने प्रशासन के साथ मिलकर दबिश दी। इस दौरान पांच दुकानें ऐसी मिलीं, जहां प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है। दुकानदारों के चालान काटने के साथ उन्हें हिदायत दी गई कि वे दोबारा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके उपरांत जागरूकता शिविर भी लगाया गया। इसमें नगर परिषद डलहौजी के सफाई कर्मचारियों को कूड़ा निष्पादन के बारे में जानकारी दी गई। कूड़ा किस प्रकार से इकट्ठा करना है और सूखा व गीला कचरा कैसे निष्पादित करना है। इसको लेकर भी उन्हें विस्तार से समझाया गया। इसके बाद टीम ने नगर परिषद के कूड़ा संयंत्र का भी निरीक्षण किया। यहां मिली खामियों को दूर करने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए। पर्यटन नगर डलहौजी के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी जागरूक किया गया।
उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि डलहौजी में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर पांच दुकानदारों के चालान काटे गए हैं। इस तरह का अभियान अन्य उपमंडलों में भी चलाया जाएगा।
--