फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Challan dispute deepens, taxi drivers take out rally, submit memorandum to SDM, complain to police

Chamba News: चालान विवाद गहराया, टैक्सी चालकों ने निकाली रैली, एसडीएम को ज्ञापन, पुलिस से की शिकायत

Fri, 09 Jan 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 09 Jan 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Challan dispute deepens, taxi drivers take out rally, submit memorandum to SDM, complain to police
सलूणी (चंबा)। सलूणी में टैक्सी के चालान का विवाद थमने के नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सलूणी चौक से एसडीएम कार्यालय तक टैक्सी यूनियन ने आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान आरटीओ चंबा और निजी बस यूनियन के खिलाफ नारे लगाए गए।
विज्ञापन

यूनियन ने एसडीएम चंद्रवीर सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि ओवरलोडिंग और बिना दस्तावेज की बसों पर छह महीने से कोई कार्रवाई नहीं हुई। केवल टैक्सी चालकों की खड़ी गाड़ियों का चालान किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निजी बस यूनियन चंबा ने टैक्सी चालकों को धमकी दी कि उनकी गाड़ियों को चंबा में नहीं आने दिया जाएगा। इस पर एसडीएम ने किहार एसएचओ को निर्देश दिए कि धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बाद लगभग 200 टैक्सी चालक किहार थाना पहुंचे और धमकी देने वालों की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने चंबा निजी बस यूनियन के सदस्यों को थाना तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सी चालक के प्रधान राजेश कुमार वर्मा, देस राज वर्मा, देस राज रमेश कुमार, विजय कुमार और मनोज कुमार ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई। ओवरलोड और समय सारिणी न पालन करने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई। वीरवार को परिवहन विभाग चंबा ने सलूणी में एक टैक्सी का 10 हजार रुपये चालान काटा। जिस पर टैक्सी यूनियन के सदस्य भड़क उठे थे।

वहीं, एसएचओ किहार अखिलेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लोक निर्माण विभाग से यह भी जवाब मांगा है कि उनका कर्मचारी बस क्यों चला रहा था और उसके खिलाफ विभाग ने अब तक क्या कार्रवाई की। साथ ही निजी बस यूनियन के सदस्य थाने में तलब किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed