{"_id":"5fdce91f8ebc3e3c85395889","slug":"challan-chamba-news-sml354961975","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू बस स्टैंड चंबा के समीप गाड़ी खड़ी करने पर कटेगा 1100 रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू बस स्टैंड चंबा के समीप गाड़ी खड़ी करने पर कटेगा 1100 रुपये का चालान
विज्ञापन
न्यू बस स्टैंड चंबा के पास नो-पार्किग जोन में खड़ी गाडी का चालान करता यातायत पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। न्यू बस स्टैंड चंबा के समीप सड़क किनारे वाहन पार्क करने वाले चालकों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को न्यू बस स्टैंड के समीप निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे वाहन पार्क पाए गए। पुलिस टीम ने हिदायत देते हुए इन वाहनों को हटवाया। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर दोबारा यहां वाहन पार्क हुए तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 1100 रुपये का चालान थमाया जाएगा। पुलिस की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद न्यू बस स्टैंड के समीप जाम की समस्या से निजात दिलवाना है।
गौरतलब है कि न्यू बस स्टैंड के समीप अकसर निजी बसें व अन्य वाहन पार्क रहते हैं। इस कारण यहां जाम की समस्या आम हो जाती है। वाहन पार्क होने के कारण सड़क भी सिकुड़ जाती है। जिससे हादसे होने की संभावना बढ़ जाती है। यातायात प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण कर वाहन चालकों को उचित दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों की अवहेलना करने पर 1100 रुपये का चालान काटा जाएगा।
निजी बस चालक-परिचालक यूनियन के अध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि न्यू बस स्टैंड के आसपास बसें खड़ी करने के लिए जगह नहीं है। इस बारे वे कई बार प्रशासन को भी अवगत करवा चुके हैं। उन्हें मजबूरी में बसें सड़क किनारे खड़ी करनी पड़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड के समीप ही उन्हें बसें खड़ी करने के लिए जगह दी जाए।