फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chain Lal became the Panchayat Samiti Chairperson, and Shakuntala became the Vice-Chairperson.

Chamba News: चैन लाल पंचायत समिति के अध्यक्ष, शकुंतला उपाध्यक्ष बनीं

Mon, 13 Jul 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Chain Lal became the Panchayat Samiti Chairperson, and Shakuntala became the Vice-Chairperson.
पहली बैठक में स्थायी समितियों के गठन के साथ विकास कार्यों पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। पंचायत समिति की पहली बैठक सोमवार को विकास खंड कार्यालय में हुई। इस दौरान नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

एसडीएम चुराह राजेश कुमार ने शपथ दिलाई। खंड विकास अधिकारी गोपाल ठाकुर भी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से चैन लाल को पंचायत समिति का अध्यक्ष और शकुंतला देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके बाद विकासात्मक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के एजेंडे के अनुसार पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, 16वें वित्त आयोग के तहत कार्ययोजना तैयार करने, वीबी राम-जी योजना पर चर्चा, नशा निवारण अभियान, तंबाकू मुक्त गांव, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रभावी बनाने, पंचायत समिति सदस्यों की ओर से उठाईं जनसमस्याओं के समाधान, पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने, पंचायत समिति की स्थायी समितियों के गठन तथा विभिन्न कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित करने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पंचायत समिति बलर से जुड़े विषयों, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता व खरीद संबंधी मामलों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पंचायत समिति सक्रिय भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed