फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chahani Tunnel will be built on the lines of Atal Tunnel: Dr. Asha

अटल टनल की तर्ज पर बनेगी चैहणी सुरंग : डॉ. आशा

Mon, 03 Nov 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chahani Tunnel will be built on the lines of Atal Tunnel: Dr. Asha
चंबा बचत भवन में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग  की समीक्षा बैठक के दौरान मौजूद वि​भिन्न विभागो
चंबा। अटल टनल की तर्ज पर चैहणी सुरंग का निर्माण करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। बशर्ते, इसका प्रारूप बनाकर उन्हें दिया जाए, जिसे वह केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगी। बचत भवन चंबा में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने यह जानकारी साझा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोेमवार को जिले की तीन प्रमुख जातियों पंगवाल, गद्दी और गुज्जर समुदाय के लोगों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसमें सामने आया कि शिक्षा के क्षेत्र में जिले के उपमंडलाें में कार्य होना शेष है। स्कूलों मेंं अध्यापकों समेत मूलभूत सुविधाओं का काफी अभाव है। खासकर जनजातीय क्षेत्र पांगी कॉलेज में आर्ट्स संकाय के अलावा अन्य संकाय नहीं हैं। इतना ही नहीं, क्षेत्र में तकनीकी या अन्य प्रकार के कॉलेज ही नहीं हैं। क्षेत्र में लड़कियों के लिए हॉस्टल की सहूलियत नहीं हैं।
विज्ञापन

पांगी में आधुनिकता के इस दौर में अभी तक 4जी और 5जी दूर का सपना ही है। उन्होंने कहा कि जलसंग्रहण करने के लिए पांगी में बर्फ को पिघला कर पानी एकत्रित किया जा सकता है। इसके बाद आवश्यकता के अनुसार पानी को लिफ्ट कर दूसरी जगह उपयोग के लिए पहुंचाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच है कि स्थानीय उत्पाद देश-दुनिया तक पहुंचे। इसी के लिए लोकल फॉर वोकल अभियान चलाया गया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बनाए उत्पादों को मार्केट प्रदान करने के लिए उन्हें जीआई टैग और फ्लिपकार्ट पर संचालित करने के प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य संस्थानों में कई पद खाली, सुधार की जरूरत
डॉ. आशा ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में महज 56 गायनी चिकित्सक सेवारत हैं। पैरामेडिकल पदों में 175 पदों पर महज 14 पद भरे हैं, जीएनएम के 180 पदों में से 34 पद भरे, एनएम के 125 पदों में से 55 पद ही भरे हुए हैं। इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है।

तीन महीनों में भरे जाएं आंगनबाड़ी केंद्रों में पद
आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के काफी पद रिक्त हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं कि वह उन्हें अपने स्तर पर दो से तीन माह में भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed