{"_id":"6640f15d69c8f34cb90f1601","slug":"center-gave-150-crores-for-medical-college-congressmen-are-saying-that-government-gave-the-money-mahajan-chamba-news-c-88-1-ssml1006-124579-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र ने दिए 150 करोड़, कांग्रेसी कह रहे सरकार ने दिया पैसा : महाजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र ने दिए 150 करोड़, कांग्रेसी कह रहे सरकार ने दिया पैसा : महाजन
Sun, 12 May 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 12 May 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
चंबा। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि चंबा में मेडिकल कॉलेज उन्होंने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री गुलाब नबी आजाद से मांग कर लिया था।
हाल ही में मेडिकल कॉलेज के लिए 150 करोड़ जारी हुए हैं। कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि सुक्खू सरकार ने यह पैसा दिया है, जबकि मेडिकल कॉलेज के लिए बजट केंद्र सरकार जारी करती है। मेडिकल कॉलेज में डेढ़ सालों से 60 स्टाफ नर्सों के तबादले सरकार कर चुकी है। विशेषज्ञों की भारी कमी है। चंबा में प्रेस वार्ता के दौरान राज्य सभा सांसद ने चंबा के सरकारी विभाग हमीरपुर, बिलासपुर और शिमला से चलाए जा रहे हैं। विभागाध्यक्ष प्रमोशन लेकर दूसरे जिलों में जा चुके हैं। अतिरिक्त कार्यभार चंबा का भी देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चारों तरफ से भ्रष्ट अधिकारियों से घिरी है। ईमानदार अफसर दरकिनार कर रखे हैं। मुख्यमंत्री डेढ़ साल से पैसा न होने का रोना रो रहे हैं। प्रदेश में जब वीरभद्र सरकार थी तो वह उनके मुख्य सलाहकार थे। उस दौरान भी सरकार के पास पैसा नहीं था, लेकिन सरकार का दायित्व होता है कि पैसों का प्रावधान कर प्रदेश में विकास करवाए। पैसा नहीं है फिर भी ओएसडी बनाकर सरकार ढाई लाख रुपये उन्हें वेतन दे रही है। विधायकों को कैबिनेट रैंक देकर सरकार धन लुटाया जा रहा है। उन्होंने मंडी संसदीय प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर तंज कसा, वह एक महीने पहले त्याग पत्र देकर मुख्यमंत्री पर अनदेखी का आरोप लगाते हैं तो एक महीने के बाद उनके गले भी मिलते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने तो प्रेस वार्ता में ही सरकार की पोल खोल दी थी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राज सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक पवन नैय्यर सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
--