{"_id":"670418488d5232959b0f0012","slug":"centenary-celebrations-of-arya-samaj-dalhousie-cantonment-celebrated-with-pomp-chamba-news-c-88-1-ssml1004-134640-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आर्य समाज डलहौजी छावनी का शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आर्य समाज डलहौजी छावनी का शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया
Mon, 07 Oct 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा के डलहौजी में आर्य समाज छावनी स्थापना शताब्दी समारोह के दौरान मुख्यतिथि को सम्मानित करते
डलहौजी (चंबा)। आर्य समाज डलहौजी छावनी ने स्थापना का शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शहीदे आजम भगत सिंह के भतीजे किरनजीत सिंह अपनी पत्नी मनजीत के साथ डलहौजी पहुंचे।
उन्होंने शताब्दी समारोह की अध्यक्षता की। डलहौजी छावनी पहुंचने पर कार्यक्रम के संयोजक और प्रेरणा स्रोत अजय सहगल, आर्य समाज डलहौजी छावनी की अध्यक्ष सुदेश सहगल और महामंत्री नीरज महाजन, विनोद महाजन और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। किरनजीत सिंह और उनकी पत्नी मनजीत ने सबसे पहले हवन यज्ञ में हिस्सा लिया और पूर्णाहुति डाली। आर्य समाज के झंडे का ध्वजारोहण भी किया गया। आर्य समाज डलहौजी छावनी की गैलरी में देश पर शहीद होने वाले शहीदों के चित्र और उनकी जीवनी पर एक प्रदर्शनी लगाई गई। इसका अवलोकन किरनजीत सिंह और उनकी पत्नी मनजीत ने किया। राम कथा का आयोजन भी किया गया। इसमें प्रसिद्ध विदुषी अंजली आर्य ने देशभक्ति के गानों, भजनों और अपने प्रवचनों से सबको मंत्र मुक्त कर दिया। किरनजीत सिंह ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह, स्वतंत्रता सेनानी अजीत सिंह और हमारे पूरे परिवार मैं देशभक्ति पैदा करने और जगाने के लिए महर्षि दयानंद और आर्य समाज का पूरा योगदान है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक डीएस ठाकुर भी मौजूद रहे।
--