फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Celebrated victory in Banikhet by bursting crackers and distributing sweets

Chamba News: बनीखेत में पटाखे फोड़, मिठाइयां बांट मनाया जीत का जश्न

Mon, 04 May 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 04 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Celebrated victory in Banikhet by bursting crackers and distributing sweets
बनीखेत (चंबा)। देश के तीन राज्यों सहित पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की अप्रत्याशित जीत के बाद बनीखेत में भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया। पार्टी समर्थकों ने बाजार क्षेत्र में एकत्र होकर पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

जश्न के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की धुन पर समर्थकों ने नाच-गाकर जीत का उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत है। स्थानीय भाजपा नेताओं ने इसे पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती का परिणाम बताते हुए कहा कि आने वाले समय में भी बीजेपी देशभर में इसी तरह सफलता हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन के मुद्दों पर अपना समर्थन दिया है। इस दौरान बाजार में कुछ समय के लिए जश्न का माहौल बना रहा और लोगों की भीड़ जुटी रही। समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed