फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   celebrate eed in chamba distt

एक दूसरे से गले मिले, कहा ईद मुबारक

Tue, 13 Sep 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला चंबा
अमर उजाला चंबा Updated Tue, 13 Sep 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
 तेलका क्षेत्र में ईद उल अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस  मौके पर मुसलिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की की मुबारकबाद दी। बच्चों ने नए कपड़े पहनकर शाहण की ईदगाह में नमाज अदा की। नमाज के बाद मौलवी बशीर मुहम्मद ने खुतबा पढ़कर सुनाया। इसमें ईद उल अजहा त्योहार के बारे में समझाया गया। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन पैगंबर इब्राहिम अल्लेहिस्लाम को ख्वाब आया था कि वह अपने सर्व प्रिय पुत्र हजरत इस्माइल अल्लेहिस्लाम को अल्लाह की राह में कुर्बान कर दे। वह इस ख्वाब को मानते हुए दूसरे दिन अपने बेटे को आंखें बंद करके कुर्बान करने लगा। परंतु अल्लाह का करम हुआ और उसके बेटे की जगह एक बकरी का दुंबा हलाल हो गया। और इस्माइल अल्लेहिस्लाम वहां से लुप्त हो गया। इसी याद में हर वर्ष ईद उल अजहा का त्योहार मनाया जाता है। लोग अपने-अपने घरों में नेक कमाई से खरीदे हुए बकरों की कुर्बानी देते हैं। इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी जूंढ के सदर रमजान मुहम्मद, सचिव मुस्तफा मुहम्मद, सदस्य हमीद खान, नजीर मुहम्मद, नबी मुहम्मद , यूसुफ मुहम्मद, मुनीर अब्बास, गनी मुहम्मद ,फरहान अख्तर, आमीर खान, मौसम दीन, सलीम खान,  सुहेल खान, जाबेद खान, शाह मुहम्मद, रशीद मुहम्मद, अशरफ अली, अमीन शेख, मंजूर मुहम्मद और शहजाद खान समेत 150 से अधिक लोगों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन


ईद पर शांति और भाईचारे का संदेश
भलेई  के साल्ला गांव की जामा मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज मौलवी नजीर अहमद ने अदा करवाई। उन्होंने ईद के मौके पर लोगों को शांति और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि ईद का त्योहार तीन दिन तक चलता है। लोग अपने-अपने घरों में एक दूसरे को बुलाते हैं और कुर्बानी देते हैं। कुर्बानी का अर्थ सिर्फ भेड़, बकरी की कुर्बानी देना नहीं बल्कि हर बुरी आदत को त्यागना ही इस त्योहार का मुख्य मतलब है। इस मौके पर भलेई अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष मौसम दीन , सचिव बशीर मुहम्मद, सलाहकार शरीफ मुहम्मद, सदस्य रफीक खान, हनीफ मुहम्मद, फारोक खान, सलीम मुहम्मद, यासीन मुहम्मद, मेहमौ खान, रुक्म दीन, लियाकत हुसैन, शाम शेख,  हैदर अली, मेहर दीन, रोजी मुहम्मद और गरीब हुसैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed