फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CCTV cameras installed in district post office

जिला डाकघर दफ्तर में लगाए सीसीटीवी कैमरे

Wed, 31 Mar 2021 07:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras installed in district post office
चंबा। जिला डाकघर कार्यालय चंबा में अब तीसरी आंख का पहरा रहेगा। कार्यालय में उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं को बेहतरीन बनाने और कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ही डाक विभाग ने यह निर्णय लिया है। इसी क्रम में कार्यालय परिसर के बाहर, कर्मचारियों के केबिनों सहित आसपास हर जगह 12 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला डाकघर कार्यालय में विभिन्न योजनाओं के तहत हजारों की संख्या में लोग लेनदेन और अन्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में कई बार उपभोक्ता कर्मचारियों से भी उलझ पड़ते हैं। ऐसी परिस्थिति में कर्मचारियों और उपभोक्ताओं में मधुर सामंजस्य स्थापित करने के लिए डाक विभाग ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

डाक विभाग के अधीक्षक तिलक चंद्र ने बताया कि डाक विभाग कार्यालय चंबा में उपभोक्ताओं की सहूलियत को बेहतरीन करने और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। कहा कि सीसीटीवी कैमरों पर 40 हजार की राशि खर्च की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed