फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   cbse 10th result in chamba

सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में छाए चंबा के विद्यार्थी

Wed, 15 Jul 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
cbse 10th result in chamba
चंबा/डलहौजी/बनीखेत। सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में जिले होनहारों ने बेहतरीन प्रदर्शन स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। बच्चों की कामयाबी से स्कूल और अभिभावक भी फूले नहीं समां रहे हैं।
विज्ञापन

डीएवी स्कूल चंबा के सिद्धांत रॉय चौधरी ने 97.8 प्रतिशत अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। सिद्धांत ने अंग्रेजी विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए। जबकि स्कूल में नंदनी 97.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे और अमित कुमार बधेई ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे हैं। आदिता सूद ने 96.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में चौथा स्थान, भूमिका गुप्ता, तविशा ठाकुर और यश नंदनी ने 95.8 प्रतिशत अंक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जबकि अमित कुमार बधेई, भूमिका गुप्ता व सिद्धार्थ शर्मा ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। वहीं विद्यालय के 37 बच्चों ने 80 से 89 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए। विद्यालय के उपाध्यक्ष केके महाजन, प्रबन्धक जीके भटनागर और प्रधानाचार्य अशोक कुमार गुलेरिया ने बच्चों, अभिभावकों और विद्यालय के अध्यापकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। स्कूल के सात विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं वहीं, 18 विद्यार्थियों ने 80 और 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए। स्कूल स्तर पर कुशग्रा जयसवाल ने 485, नंदनी ने 480 और प्रसून सिंह ने 479 अंक लेकर क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूली छात्र प्रसून और नंदनी ने रिटेल मैनेजमेंट में सौ में सौ अंक हासिल किए। वहीं, निलेश शर्मा, वंशिका, रोशनी सुंदन, नवदीप जसवाल, विशेष ठाकुर, ठाकुर अनमोल सिंह, जाह्नवी, देवेेश चौधरी, मन्नत महाजन, शुभम, विराज तलवर
तरुष, उदय कुमार, प्रिक्षित जरयाल, प्रथम पाल, कुलवीर सिंह, सिमरन शर्मा, ओजस्वी ठाकुर, विजय लक्ष्मी, आयुष, अतुल शर्मा और तमन्ना शर्मा ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रिंसिपल नवदीप भंडारी ने बच्चों को बधाई दी।
केंद्रीय विद्यालय बनीखेत का सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं का परिणाम भी बेहतर रहा है। विद्यालय के 61 में साठ बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
स्
कूल की छात्रा दीक्षा ने 463, स्वाति ने 437 और यश पाठक ने 424 अंक हासिल कर स्कूल स्तर में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों में अजय प्रताप, निखिल शर्मा, रजनीश कुमार, साहिल पठानिया, सुक्रीति ठाकुर, इशिता वर्मा, प्रिया कुमारी, कीर्ति ने भी उत्कृष्ट अंक हासिल किए।
करियां स्थित एनएचपीसी के केंद्रीय विद्यालय चमेरा-2 का सीबीएसई का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा है। कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान पर रहने वाले अविशीत श्रीवास्तव ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा विद्यालय के चार अन्य छात्र-छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। अंकुश महाजन ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर अदिति शर्मा रहीं। अदिति शर्मा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

चौथे और पांचवें स्थान पर जयनी चौणा और आंचल रहीं। उन्होंने क्रमश: 91.6 और 91.2 प्रतिशत अंक हासिल किए और विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्राचार्य किशना राम सेंवर ने बच्चों की कामयाबी पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed