फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   cbi investigation of major anita suiside case00

अनीता सुसाइड केस, सीबीआई जांच की मांग

Fri, 13 Jan 2017 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Fri, 13 Jan 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन

जम्मू में हुई मेजर कुमारी अनीता की मौत को लेकर परिवार के सदस्यों ने सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। शुक्रवार को मेजर अनीता के परिवार के सदस्यों ने उपायुक्त सुदेश मोख्टा के माध्यम से राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री व महिला आयोग अध्यक्ष को एक पत्र भेजा है।

विज्ञापन


इसमें मांग की गई है कि मेजर अनीता मौत मामले की सीबीआई जांच की जाए। मेजर अनीता की माता निर्मला देवी ने बताया कि उनकी बेटी काफी संघर्ष के बाद मेजर बनी थी। वह किसी भी परेशानी का सामना डट कर करने में पूर्ण रूप से सक्षम थी।
विज्ञापन


ऐसे में वह खुदकुशी कभी नहीं कर सकती। उनकी बेटी की साजिश के तहत हत्या की गई है। सैन्य अधिकारी की ओर से उनकी बेटी की मौत का समाचार मरने के एक दिन बाद दिया गया। यह साजिश की तरफ संकेत कर रहा है। पुलिस की ओर से दिखाई गई फोटो में साफ पता चलता है कि अनीता को बेहोश करके उसकी हाथ की अंगुली से गोली चलाकर उसकी हत्या की गई। अन्यथा गोली लगने के बाद इंसान तड़फता व छटपटाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनीता के मोबाइल व लैपटॉप से सारा डाटा गायब है। जिस दिन उसने खुद को गोली मारी उस दिन उसके आवास में कोई भी कर्मचारी नहीं गया। सेना के अधिकारियों ने उसकी खोजबीन भी नहीं की। गोली मारने के एक दिन बाद उसकी लाश को लोगों के सामने पेश किया गया।


उन्होंने कहा कि उनकी मेजर बेटी ने एक मेजर पर खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने गुहार लगाई है कि मेजर अनीता की मौत को लेकर उपरोक्त मेजर से पूछताछ की जाए। आरोपी मेजर का नार्को टेस्ट करवाया जाना चाहिए ताकि सच सामने आ सके। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने इस दिशा में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed