फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Case filed against mother and son for collecting money from barrier

Chamba News: बैरियर लगा पैसे वसूलने पर मां-बेटे के खिलाफ केस

Tue, 20 Feb 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Case filed against mother and son for collecting money from barrier
चंबा। कुठार-चंदरेड़ संपर्क मार्ग पर अवैध रूप से बैरियर लगाने के मामले में मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। प्रशासनिक आदेशानुसार राजस्व, पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों की निगरानी में मौके पर वास्तुस्थिति का जायजा लेकर जमीन की निशानदेही की गई। इसमें सड़क रिसायतकालीन निकली। बहरहाल, पुलिस टीम मौके से लोहे के एंगल और चेन उखाड़कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुठार से चंदरेड़ के लिए बने संपर्क मार्ग पर अवैध रूप से बिना अनुमति के सड़क के दोनों छोरों पर लोहे के एंगल और चेन लगाकर यहां से गुजरने वाले वाहनों से पचास से सौ रुपये का टैक्स वसूलने की प्रशासन के पास शिकायत पहुंची थी। कर के विरोध में लाहड़ी, टिकरी, भलोड़ी और चंदरेड़ के गांववासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस पर उपमंडलाधिकारी नागरिक ने जमीन की पैमाइश करने के राजस्व विभाग और पुलिस विभाग को निर्देश जारी किए थे। निर्देशों के तहत कानूनगो, पटवारी, पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों की टीम मौके पर पहुंची। राजस्व विभाग की टीम ने जमीन की निशानदेही की। इस दौरान सड़क रियासतकालीन निकली। सदर थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि अवैध रूप से जमीन पर बैरियर लगाकर कर वसूलने के मामले में मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed