{"_id":"6328a44ce7f7a8098907bd8e","slug":"cargo-vehicle-fell-in-ditch-driver-injured-chamba-news-sml4222474173","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरा मालवाहक वाहन, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरा मालवाहक वाहन, चालक घायल
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। सिरडी के पास एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सड़क हादसे में चालक घायल हो गया जिसे सिविल अस्पताल भरमौर में प्राथमिक उपचार देने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
घायल की पहचान विशाल कुमार पुत्र दिलावर निवासी गांव पूलन डाकघर सिरडी के रूप में हुई। विशाल कुमार रविवार रात को पिकअप (मालवाहक वाहन) लेकर भरमौर से अपने गांव की तरफ जा रहा था। सिरडी के पास उसने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने घायल चालक को खाई से निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वाहन मालिक अंग्रेज सिंह के बयान पर चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस उप अधीक्षक चंबा अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।