{"_id":"6130f7b18ebc3ec36e6e16be","slug":"car-hited-two-people-chamba-news-sml3824896185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से दो लोग घायल, एक टांडा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से दो लोग घायल, एक टांडा रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चुवाड़ी बाजार में कार की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक घायल को सिविल अस्पताल चुवाड़ी में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जबकि, दूसरे घायल को ज्यादा चोट नहीं लगी है। इसके चलते उन्हें चुवाड़ी अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने घटना के बाद घायल की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार रात की है, जब राकेश और रमेश कुमार चुवाड़ी बाजार में टहल रहे थे। उसी दौरान जसवंत कुमार निवासी कुठेड़ की आल्टो कार ने उन्हें टक्कर मार दी और वे दोनों सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
राकेश कुमार ने पुलिस को घटना को लेकर सारी कहानी बयां की। पुलिस ने बयान के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है।