फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car fell into ditch, one killed, three injured

खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल

Fri, 08 Jul 2022 09:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Car fell into ditch, one killed, three injured
चंबा। चंडी-लड़ोग संपर्क मार्ग पर अनियंत्रित होकर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान भूपिंद्र पुत्र जसवंत निवासी गांव लड़ोग, तहसील चंबा के रूप में हुई है। घायलों की पहचान पंकज और सतीश पुत्र मनेश निवासी गांव पलेही और यदु पुत्र सुरेंद्र निवासी गांव पलेही के रूप में हुई है।
विज्ञापन

ये चारों शुक्रवार सुबह कार में अपने घर की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। कार की खाई में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए। उन्होंने घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। तीन लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस में यह मामला दर्ज नहीं हो पाया था। नागरिक उपमंडल अधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed