{"_id":"67757c1e908f0894d70d0951","slug":"car-fell-into-ditch-on-sahli-luna-road-driver-died-chamba-news-c-88-1-ssml1004-140900-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सैहली-लूणा मार्ग पर खाई में गिरी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सैहली-लूणा मार्ग पर खाई में गिरी कार, चालक की मौत
Wed, 01 Jan 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। सैहली-लूणा मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। नए साल के पहले बुधवार दोपहर के समय 44 वर्षीय दीनू राम निवासी गांव लूणा, भरमौर सैहली से लूणा की तरफ मारुति कार में जा रहे थे। लूणा से कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
वाहन गिरने के बाद हुई जोरदार आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर खाई से शव को ग्रामीणों की मदद से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिये शव भरमौर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मारुति कार खाई में गिरने से चालक की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।