फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car falls into ditch, one dead, one injured

Chamba News: खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक घायल

Sat, 16 May 2026 04:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 04:14 AM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch, one dead, one injured
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त कार।
मैहला (चंबा)। जिले में वीरवार रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भरमौर-पठानकोट हाईवे पर जांघी में वीरवार रात करीब ढाई बजे एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पवन कुमार पुत्र जन्नत निवासी उलेणी डाकघर प्रीणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक बर्फो पुत्र बुधिया निवासी उलेणी डाकघर प्रीणा घायल हो गया। कार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते के बाद करीब तीन बजे पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया। खाई में गिरी कार से दोनों घायलों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने पवन कुमार को मृत घोषित कर किया, जबकि घायल चालक का उपचार जारी है। एसपी चंबा विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed