फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car falls into ditch, one dead, driver injured

Chamba News: खाई में गिरी कार एक व्यक्ति की मौत, चालक घायल

Tue, 02 Jan 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 02 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch, one dead, driver injured
चंबा के गरोला-बासदा स्वाई मार्ग पर ढांक  से नीचे लुड़कने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी।संवाद
गरोला/भरमौर (चंबा)। गरोला-बासदा-सवाई मार्ग पर सोमवार रात को ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन

कार चालक चोटिल हुआ है। मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र हेमराज निवासी परिहार के रूप में हुई है। घायल चालक सोनू कुमार पुत्र धर्म चंद निवासी ककरी डाकघर गरोला तहसील होली जिला चंबा का रहने वाला है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद अजय का शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये और घायल को पांच हजार रुपये फौरी राहत दी है।

अजय कुमार और सोनू कुमार निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। रोजमर्रा की तरह सोमवार रात करीब 11:00 बजे छुट्टी के बाद ऑल्टो कार में घर के लिए निकले। गरोला-बासदा-सवाई मार्ग पर राला नाले के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने अजय कुमार को मृत करार दिया। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। दूसरे चोटिल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि कार हादसे में चोटिल व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार चल रहा है। उसकी हालत में सुधार है। उधर, तहसीलदार होली आशीष कुमार ने बताया कि मृतक अजय कुमार के परिजनों को प्रशासन ने दस हजार और चोटिल चालक सोनू कुमार को पांच हजार रुपये फौरी राहत दी है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। दूसरा व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed