फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car falls into ditch near Naheli turn in Telka, mother dies, son injured

Chamba News: तेलका के नहेली मोड़ के पास खाई में गिरी कार, मां की मौत, बेटा घायल

Sun, 10 May 2026 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 10 May 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch near Naheli turn in Telka, mother dies, son injured
सत्संग सुनने के लिए हलेल गए थे, लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई कार
विज्ञापन

जांच शुरू, पुलिस ने कब्जे में लिया शव, पूरी की जा रही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। तेलका-झौड़ा मार्ग पर नहेली मोड़ के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। हादसे में बेटा घायल हो गया है। यह हादसा रविवार को हुआ।
मृतक महिला की पहचान सीता देवी उम्र 64 साल पत्नी धर्म चंद निवासी भेड़ोई के रूप में हुई। दर्शन कुमार को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दर्शन कुमार अपनी माता को सत्संग के लिए ऑल्टो कार में हलेल लेकर गए थे। सत्संग समाप्त होने के बाद वे दोनों गाड़ी में सवार होकर वापस घर की ओर निकले। इसी दौरान नहेली मोड़ के समीप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालवां पहुंचाया। यहां से गंभीर रूप से घायल सीता देवी को मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया। चंबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नहेली मोड़ पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सड़क के किनारे पैरापिट लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हर समय हादसे की संभावना बनी रहती है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है। पुलिस आगामी जांच कर रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed