फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   car accident,one died two injuried

खाई में लुढ़की कार एक की मौत, दो घायल

Mon, 25 Apr 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Mon, 25 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
car accident,one died two injuried
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

चंबा कोटि वाया राजनगर मार्ग पर रविवार देर शाम एक कार गहरी खाई लुढ़क गई। जिसमें सवार तीन लोगों में से चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो सवार पिता व पुत्र को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन


यह दुर्घटना उस समय हुई जब कार चालक सुरेंद्र कुमार (38) पुत्र बरड़ू राम निवासी गांव पलेही अपने रिश्तेदार देश राज पुत्र बजीरू राम और राकेश (23) के साथ कांगड़ा से वापस लौट रहे थे। जैसे ही कार चंबा कोटि वाया राजनगर मार्ग में कोहाल पर पहुंची, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गया। जिसमें चालक सुरेंद्र की मौके पर ही जान चली गई। 
विज्ञापन


हादसे में घायल देशराज ने बताया कि जब उन्हें होश आया तो उन्हें कुछ लोग हादसे वाली जगह से निकाल कर अस्पताल ले जा रहे थे। उधर पुलिस ने मामले की सूचना पाकर घायलों के बयान लेकर घटनास्थल का भी जायजा लिया है। मृतक सुरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है। हादसे में पुलिस ने मृतक चालक सुरेंद्र कुमार पर मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि मामले की निष्पक्षता से जांच कर जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed