{"_id":"5f11ae328ebc3e63b37671d3","slug":"car-accident-in-chamba-salooni-road-four-injured-chamba-news-sml338663054","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़ में स्किड होने से गाड़ी दो सौ मीटर खाई में गिरी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीचड़ में स्किड होने से गाड़ी दो सौ मीटर खाई में गिरी, चार घायल
विज्ञापन
चंबा। सलूणी-किहार मार्ग पर पुन्ना के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। हादसा वीरवार देर रात को हुआ।
बताया जा रहा है कि कीचड़ में फिसलने से गाड़ी दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल किहार पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे में घायलों की पहचान चालक अमीं चंद पुत्र गौरी शंकर निवासी खलूर डाकघर डांड तहसील सलूणी, प्रेमलाल पुत्र भागमल निवासी पुन्ना डाकघर डांड, नरेश पुत्र हीरालाल गांव हवेठ और जगदीश पुत्र रिझू राम गांव पुन्ना डाकघर डांड तहसील सलूणी चंबा के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार चारों लोग गाड़ी की मरम्मत करवाने के लिए जुनांस जा रहे थे। देर रात वापस आते समय पुन्ना के समीप गाड़ी कीचड़ में फिसल गई गई और दो सौ मीटर खाई में जा गिरी। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल किहार पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। उपचार के बाद घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि चार लोग घायल हुए हैं।