फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Candidates are angry due to lack of batch wise recruitment of JBT.

Chamba News: जेबीटी की बैच वाइज भर्ती न होने से अभ्यर्थियों में रोष

Wed, 11 Mar 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 11 Mar 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Candidates are angry due to lack of batch wise recruitment of JBT.
तेलका (चंबा)। हिमाचल प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जेबीटी शिक्षकों की बैच वाइज भर्ती न होने से अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है। जेबीटी/डीएलएड डिग्री धारक लंबे समय से बैच के आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जेबीटी अभ्यर्थी पवन, विनीत, खेम सिंह, लाजमेश, आरती, प्रवीण लाजमेश और अंजू देवी सहित अन्य युवाओं का कहना है कि सरकार की ओर से भर्ती को लेकर स्पष्ट नीति नहीं बनाई जा रही, जिससे प्रशिक्षित युवाओं में निराशा बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के अनुसार वर्ष 2023 में आखिरी बार बैच वाइज भर्ती निकाली गई थी। इसमें इडब्लयूएस 2014, एससी 2014, एसटी 2014, बीपीएल 2015 और जनरल 2011 बैच तक के उम्मीदवारों को मौका मिला था। इसके बाद से अब तक नई बैच वाइज भर्ती शुरू नहीं की गई है। जिससे कई वर्षों से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सरकार ने आयोग के माध्यम से 600 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया दो बार शुरू की है। फरवरी 2026 में आयोग का पेपर भी आयोजित किया लेकिन अभी तक उसका परिणाम घोषित नहीं हुआ है। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब पहले पेपर का परिणाम ही घोषित नहीं हुआ तो उम्मीदवारों को यह भी पता नहीं कि वे पास हुए हैं या फेल। ऐसे में दोबारा से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करना युवाओं के लिए असमंजस की स्थिति पैदा कर रहा है।

जेबीटी अभ्यर्थियों का आरोप है कि आयोग के माध्यम से बार-बार भर्ती निकालकर फीस के नाम पर युवाओं से पैसे वसूले जा रहे हैं। उनका कहना है कि राज्य में कई प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं, जबकि प्रशिक्षित युवा बेरोजगार बैठे हैं। जेबीटी अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके और प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed