{"_id":"5efe08c48ebc3e42ba563bfa","slug":"cancer-test-started-in-medical-college-chamba-chamba-news-sml3372614154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर सहित अन्य बड़ी बीमारी की चंबा मेडिकल कॉलेज में ही होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर सहित अन्य बड़ी बीमारी की चंबा मेडिकल कॉलेज में ही होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में अब कैंसर सहित अन्य बड़ी बीमारियों की जांच हो पाएगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज चंबा के पैथोलॉजी विभाग में सूक्ष्म तंतु निरीक्षण की सुविधा शुरू हो गई है। इस निरीक्षण के माध्यम से मरीज के शरीर का टीशू लेकर उसकी बीमारी का पता लगाया जाता है। ऑपरेशन के दौरान अक्सर चिकित्सक मरीज के शरीर से टीशू लेकर उसकी बीमारी को जांचने का प्रयास करते हैं।
पहले चंबा में मरीजों के शरीर से टीशू लेकर जांच को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे जाते थे। इनकी रिपोर्ट भी मरीजों को दो सप्ताह के बाद ही मिल पाती थी। मगर अब चंबा में ही यह सुविधा शुरू होने से सात दिनों के भीतर मरीज को रिपोर्ट मिल जाएगी।
इससे चिकित्सकों को भी मरीजों की बीमारी का जल्द पता चलेगा। इसके साथ ही मरीज के उपचार करने में भी आसानी मिलेगी। जिले की छह लाख आबादी बीमारी का उपचार करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पर निर्भर है।
विज्ञापन
ऐसे में उपरोक्त सुविधा शुरू होने से जिले के हजारों मरीजों को लाभ मिलेगा। इस निरीक्षण के शुरू होने से टीबी की बीमारी की भी जांच जल्द की जा सकेगी। मेडिकल कॉलेज चंबा से हर माह दर्जनों टीशू के नमूने जांच को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे जाते थे।
मगर अब इन नमूनों की जांच चंबा में ही होगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की पीसीआर लैब में जून माह में एक हजार कोरोना सैंपलों की जांच की गई।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि कैंसर सहित अन्य बड़ी बीमारियों की जांच के लिए शरीर के टीशू अब टांडा नहीं भेजे जाएंगे। इसके लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में हिस्टो पैथोलॉजी सेवा शुरू की गई है। एक सप्ताह के भीतर मरीज को नमूने की जांच की रिपोर्ट मिल जाएगी।