फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Campus interviews were conducted for two days, 41 youth got jobs.

Chamba News: दो दिन आयोजित हुए परिसर साक्षात्कार, 41 युवाओं को मिली नौकरी

Sun, 14 Dec 2025 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Dec 2025 05:49 AM IST
विज्ञापन
Campus interviews were conducted for two days, 41 youth got jobs.
चंबा। जिले के चंबा और चुवाड़ी उपमंडल के दो दिन तक आयोजित परिसर साक्षात्कार में 41 बेरोजगार युवाओं को निजी कंपनी में नौकरी मिली है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा के तत्वावधान में आयोजित परिसर साक्षात्कार के जरिये बेरोजगार युवा रोजगारन्मुख हुए हैं। निजी कंपनी ने अलग-अलग जगह पर परिसर साक्षात्कार का आयोजन कर सुरक्षा कर्मियों के पदों पर भर्ती की। साक्षात्कार में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युवाओं को निजी कंपनी के अधिकारियों ने नौकरी दी है। अब कंपनी की ओर से युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। बेरोजगार युवा अब निर्धारित स्टेशनों में जाकर ज्वाइन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार रोजगार कार्यालय चंबा में 23 और रोजगार उप कार्यालय चुवाड़ी में 18 युवाओं को अलग-अलग तिथि में कंपनी की ओर से साक्षात्कार के जरिये चयनित किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि परिसर साक्षात्कार में 41 युवाओं को कंपनी में नौकरी मिली है। भविष्य में भी परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा और बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed