फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Campaigning ends in 11 city wards, candidates busy strategizing

Chamba News: शहर के 11 वार्डों में थमा प्रचार, रणनीति बनाने में जुटे प्रत्याशी

Fri, 15 May 2026 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Campaigning ends in 11 city wards, candidates busy strategizing
चंबा। नगर परिषद चंबा के चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे थम गया। अब चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी आगामी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से लगातार प्रत्याशियों ने लोगों से डोर-टू-डोर संपर्क साधा और मतदाताओं की नब्ज टटोली। अब निर्णय का समय नजदीक आ रहा है। अब बंद कमरों में बैठकें कर समीकरणों का अंदाजा लगाया जा रहा है। समर्थकों को एकजुट रखने और नाराज वोटरों को मनाने की कवायद चलेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा के 11 वार्डों के लिए मतदान प्रक्रिया रविवार को सुबह सात बजे शुरू होगी। कई वार्डों में मुकाबला कांटे का होने के कारण उम्मीदवार हर वोट को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। प्रत्याशी अब उन मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास करेंगे जो अभी तक खुलकर किसी पक्ष में नहीं आए हैं। इसके अलावा रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने और बागी तेवर दिखा रहे समर्थकों को साथ लाने की कोशिशें भी तेज होंगी।
विज्ञापन

शराब के ठेके बंद किए
शहरी क्षेत्र के तहत करीब पांच शराब के ठेके हैं जिन्हें रविवार तक बंद कर दिया गया है। दोपहर तीन बजे ठेकों पर ताले लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed