{"_id":"6934666d04ad8b0d6008876f","slug":"campaign-against-drug-abuse-to-be-launched-in-13-panchayats-and-local-bodies-chamba-news-c-88-1-ssml1006-168503-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 13 पंचायतों और निकायों में नशे के खिलाफ चलेगी मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 13 पंचायतों और निकायों में नशे के खिलाफ चलेगी मुहिम
Sun, 07 Dec 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 07 Dec 2025 06:52 AM IST
विज्ञापन
चंबा। प्रदेश की 234 ग्राम पंचायतों व स्थानीय निकायों में नशे के खिलाफ एक विशेष मुहिम चलाने का निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया है, जिसमें जिला की 13 ग्राम पंचायतें व स्थानीय निकाय शामिल हैं।
नगर पंचायत बनीखेत, ग्राम पंचायत स्नूह व किहार, उदयपुर, मंगला, करियां, साहू तथा नगर परिषद चंबा शामिल हैं। चुराह उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरीगढ़, लेसुईं तथा भराड़ा शामिल हैं जबकि भटियात उपमंडल के अंतर्गत नगर पंचायत चुवाड़ी तथा ग्राम पंचायत हटली शामिल हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया जा रहा है। इस कड़ी में न केवल नशा तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है बल्कि नशे के दुष्प्रभावों वारे आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए भी अनेक सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दी।
विज्ञापन
उपायुक्त चंबा ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों व स्थानीय निकायों में नशा निवारण समितियों का गठन कर लिया गया है। जहां एसडीएम की अध्यक्षता में बैठकें आयोजित की गई हैं जबकि शेष क्षेत्रों में आगामी 10 दिसंबर से पूर्व इस संबंध में बैठकें आयोजित करने बारे अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
इन बैठकों में नशे के बढ़ते प्रचलन की रोकथाम के लिए किए जाने वाले प्रयासों तथा नशे के दुष्प्रभावों वाले लोगों को जागरूक करने के लिए रणनीति तय की जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक दिसंबर को धर्मशाला में इस संबंध में आयोजित विशाल रैली को जन आंदोलन का रूप दिया।