फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Calendar should be made for the new academic session in the hostel: Bijlwan

छात्रावास में नए शैक्षणिक सत्र के लिए बनाए जाएं कैलेंडर : बिजलवान

Sat, 06 Apr 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 06 Apr 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Calendar should be made for the new academic session in the hostel: Bijlwan
छात्रावास में नए शैक्षणिक सत्र के
विज्ञापन

लिए बनाए जाएं कैलेंडर : बिजलवान
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू चंबा में बैठक का हुआ आयोजन
बैठक में स्टाफ को आगामी सत्र को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू चंबा में समग्र शिक्षा के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास के अकाउंटेंट और वार्डन के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला परियोजना अधिकारी नम्रता शर्मा ने की। जिला समन्वयक डॉ. कविता बिजलवान ने बताया कि बैठक में सभी प्रतिभागियों से छात्रावासों में दाखिले के लिए अपनाए जाने वाली प्रक्रिया के संबंध में चर्चा की गई। सभी छात्रावास में नव वर्ष का गतिविधि कैलेंडर बनाने का आग्रह किया गया। इसी के अनुरूप आगामी वर्ष में कार्य करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। छात्रावास में कर्मचारियों के रिक्त पड़े स्थानों को भरने के लिए आचार संहिता के हटने के तुरंत बाद चयन प्रक्रिया को शुरू करने का आह्वान किया गया। सभी कर्मचारियों को अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट करने को भी कहा गया। डाइट अकाउंटेंट सोनिया शाह ने फंड से संबंधित जानकारी सभी के साथ साझा की। बैठक में रोहिणी शर्मा, व्यास देव, रीता शर्मा, इंदिरा, हसीन अख्तर, रितु, ममता कटोच, मधुबाला, जगदीश कुमार, संजीव कुमार, सुनीता देवी, सपना शर्मा, अश्वनी कुमार आदि उपस्थित रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed