{"_id":"5853e6cf4f1c1b5c4964a22f","slug":"buy-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में स्वास्थ्य विभाग खरीदेगा डेढ़ करोड़ की दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में स्वास्थ्य विभाग खरीदेगा डेढ़ करोड़ की दवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 16 Dec 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
medicine
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने चंबा में 90 लाख रुपये की दवाओं की खरीद की है। इन दवाओं को अब विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
ये दवाएं सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त उपलब्ध होंगी और चिकित्सकों को केंद्र के बाहर उपलब्ध दवाओं की सूची लगानी होगी। स्वास्थ्य विभाग कुल 66 तरह की दवाएं उपलब्ध करवाएगा। ये सभी दवाएं सरकार की घोषित मुफ्त दवाओं की सूची में शामिल होंगी और सभी दवाएं जीवनरक्षक होंगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के पास इस वित्तीय वर्ष में दवाओं की खरीद के लिए कुल दो करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित था। जिसमें से अब तक विभाग 90 लाख रुपये की दवाएं खरीदी जा चुकी हैं। जबकि 60 लाख रुपये की दवाओं के ऑर्डर दे दिए गए हैं। बजट सत्र खत्म होने तक चंबा में दो करोड़ में से कुल डेढ़ करोड़ रुपये तक की दवाएं खरीद लेने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार विभाग ने दवाओं की खरीद के लिए बीएमओ स्तर पर राय मांगी थी लेकिन सही समय पर किसी भी बीएमओ ने दवाओं की खरीद के संबंध में उचित राय स्वास्थ्य विभाग को नहीं भेजी। जिसकी वजह से दवाओं की खरीद में देरी होती रही और अब आखिर में दवा खरीदने के लिए प्रस्तावित बजट से करीब 50 लाख रुपये लैप्स होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के पास इस समय 90 लाख रुपये की दवाएं पहुंच गई हैं और अब इन दवाओं को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है। विभाग ने दावा किया है कि अस्पताल के आपात कक्ष में आने वाले मरीज या उसके तीमारदार को किसी भी तरह की दवा, इंजेक्शन या सर्जिकल ग्लब्ज खरीदने की जरूरत नहीं रही है। सभी तरह के जरूरी उपकरण, दवाएं व अन्य सामान आपातकालीन कक्ष में उपलब्ध करवा दिया गया है ताकि अस्पताल आने वाले मरीज का सबसे पहले उपचार किया जाए।
अस्पताल में मौजूद दवाएं ही लिखें : सीएमओ
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि विभाग आने वाले दिनों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये तक दवाओं की खरीद करेगा। इन दवाओं में जीवनरक्षक दवाएं और सीजनल बीमारियों से बचने की दवाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही अस्पताल के आपातकालीन कक्ष को हर तरह की दवा से भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही मरीजों को लिखें।