{"_id":"6654cc43079fc8ea650c181d","slug":"buses-kept-gathering-crowd-in-the-public-meeting-people-kept-waiting-on-the-road-in-the-scorching-heat-chamba-news-c-88-1-cmb1002-125718-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जनसभा में भीड़ जुटाती रहीं बसें, तपती गर्मी में सड़क पर इंतजार करते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जनसभा में भीड़ जुटाती रहीं बसें, तपती गर्मी में सड़क पर इंतजार करते रहे लोग
Mon, 27 May 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 27 May 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
चंबा बस अड्डे में बस न मिलने से परेशान बैठे लोग।संवाद
चंबा। जिले के कई रूटों पर निजी बसें न दौड़ने के कारण सोमवार को लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ीं।
चंबा चौगान में होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए 25 निजी बसें बुक की गई थीं। इस कारण जिले में कई रूटों पर बसें नहीं गईं। भीषण गर्मी के बीच दिन भर बसों का इंतजार कर रहे लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। लोग तपती गर्मी में सड़क किनारे खड़ा होकर बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन काफी समय इंतजार करने के बाद भी जब बसें नहीं आईं तो कुछ लोग टैक्सियां कर तो कुछ पैदल ही अपने गंतव्य की ओर निकल गए। रूटों पर दौड़ने वाली इक्का-दुक्का बसें सवारियों से खचाखच भरी रहीं। बसें न मिलने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को झेलनी पड़ी।
सोमवार को चंबा चौगान में प्रियंका गांधी की जनसभा थी। इसके लिए 25 निजी बसें बुक की गई थीं। सुबह से निजी बसें रैली में भी जुटाने में लग गई। रूटों से नाममात्र की बसें चलने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 37 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच लोग सड़कों पर बसों का इंतजार करते नजर आए। सवारियों में अमित कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, रेखा देवी, पिंकी देवी, अमृता देवी और रिंकी देवी ने बताया कि रूटों पर निजी बसें न चलने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी देर बस स्टॉप पर इंतजार करने के बाद जानकारी मिली कि बसें रैली के लिए गई हैं। उधर, निजी बस चालक यूनियन के प्रधान मनोज कुमार ने कहा कि सोमवार को प्रियंका गांधी की जनसभा के लिए लगभग 25 निजी बसें बुकिंग पर रहीं।
--