{"_id":"69a07c9c3d9c4943c308af3d","slug":"buses-are-running-at-an-interval-of-one-hour-causing-inconvenience-to-passengers-chamba-news-c-88-1-ssml1006-175882-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एक घंटा के अंतराल में दौड़ रहीं बसें, यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एक घंटा के अंतराल में दौड़ रहीं बसें, यात्री हो रहे परेशान
Thu, 26 Feb 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंबा बचत भवन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता करते विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप
जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में गैर सरकारी सदस्य जगदीश हांडा ने उठाया मुद्दा
कहा- नए बस स्टैंड से पुराने बस स्टैंड के बीच चल रहीं मात्र दो बसें
विस अध्यक्ष ने आरटीओ को दिए दो दिन में बसें बढ़ाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नए और पुराने बस स्टैंड के बीच में हर 15 मिनट में सरकारी बस चलनी चाहिए। इसके लिए आरटीओ रूट जारी करने के लिए दो दिन में व्यवस्था करें। अन्यथा उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई भी की जा सकती है।
यह निर्देश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला शिकायत निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक में गैर सरकारी सदस्य जगदीश हांडा ने मुद्दा उठाया कि नए बस स्टैंड से पुराने बस स्टैंड के लिए सिर्फ दो सरकारी बसें ही चलती हैं। ये एक घंटे के अंतराल के बाद चलती हैं। यात्रियों को बस में सफर करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जरूरी कार्य से जाने वाले लोगों के लिए यह परेशानी बन चुकी है। इस पर आरएम शुगल सिंह ने बताया कि रूट को लेकर आरटीओ कार्यालय में मामला फंसा है। जब वह बिना रूट परमिट बसें चलाते हैं तो निजी बस संचालक हो हल्ला करने लगते हैं। दोनों विभागों के जवाब सुनते हुए और लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विस अध्यक्ष ने यह निर्देश जारी किए।
गैर सरकारी सदस्य ने शहर से जुड़ा एक और मुद्दा उठाया। इसमें उन्होंने बताया कि शहर में रेहड़ी धारक और उनकी यूनियन स्वयं ही रेट नियंत्रक और खाद्य आपूर्ति नियंत्रक बन बैठे हैं। बाजार में चौमिन, मोमो, आलू टिकी और समोसे सहित अन्य खाद्य उत्पादों के दाम प्रशासन की अनुमति लिए बिना ही बढ़ा दिए गए हैं लेकिन इसको लेकर संबंधित विभाग कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसको लेकर विस अध्यक्ष ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि बाजार में औचक निरीक्षण करके इसमें गंभीरता से कार्रवाई अमल में लाएं। प्रशासन को भी इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा।
विज्ञापन
--