फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bus stand

बस स्टैंड में यात्रियों को पैसे देकर बुझानी पड़ रही है अपनी प्यास

Sun, 29 Dec 2019 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
bus stand
न्यू बस स्टैंड में पानी की सप्लाई बंद होने से परेशान हो रहे यात्री। - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा के बस अड्डे में पिछले पांच दिनों से यात्रियों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। यात्रियों को अपनी प्यास बुझाने के लिए बीस रुपये की पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर यात्री एचआरटीसी प्रबंधन को भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। जिले के दर्जनों रूटों पर इसी बस अड्डे से बसें चलती हैं। जबकि लंबे रूटों पर भी चंबा बस अड्डे से बसें आती-जाती हैं। इन बसों में रोजाना सैकड़ों यात्री बस अड्डे अपना सफर करते हैं। धूप में जब यात्रियों को प्यास लगती है तो उन्हें बीस रुपये की पानी की बोतल खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ती है।
विज्ञापन

यात्रियों नरेश कुमार, चैन सिंह, योग राज, कमल कुमार, हंसराज, टेक चंद, रवि कुमार, दीवान चंद, किशोर, धर्मपाल, राकेश और चंद राम ने बताया कि बस अड्डे में पांच दिन से पानी की आपूर्ति बंद पड़ी है। सुबह से लेकर शाम तक बस अड्डे में यात्रियों का हजूम रहता है लेकिन एचआरटीसी प्रबंधन यात्रियों की समस्या का समाधान करने में असमर्थ है। पीने के पानी के लिए कूलर और नल तो लगाए गए हैं लेकिन उनमें पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। बस अड्डे में पानी की आपूर्ति क्यों नहीं हो रही है, इसकी जांच की जाएगी। एचआरटीसी ने पानी की आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल लगाए हैं, उसको भी जांचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed