फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus service started on Chamba to Katra and Amritsar route

Chamba News: चंबा से कटड़ा और अमृतसर रूट पर बस सेवा शुरू

Thu, 15 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bus service started on Chamba to Katra and Amritsar route
चंबा से कटड़ा और अमृतसर रूट पर बस सेवा शुरू
विज्ञापन

दोनों रूटों पर निगम ने भेजी बसें, यात्रियों को मिली राहत
दो दिन पहले वाया पठानकोट दिल्ली जाने वाली बसों को दी हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद अब परिवहन सेवा पटरी पर लौटने लगी है। बुधवार को एचआरटीसी प्रबंधन चंबा की ओर से चंबा से कटड़ा और अमृतसर रूट की बस सेवा को भी बहाल कर दिया है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। वहीं, तीन दिन पहले वाया पठानकोट दिल्ली जाने वाली बसों को भी निगम ने बहाल कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच सरकार ने इंटर स्टेट रूटों पर दौड़ने वाली बसों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। करीब डेढ़ सप्ताह तक बसों के पहिए रुके रहे। बहरहाल, करीब पांच दिन पहले हालात सामान्य होने के बाद अब एचआरटीसी चंबा की ओर से भी सरकार के निर्देशानुसार बंद रूटों को बहाल किया जा रहा है। गौरतलब है कि जिले से काफी संख्या में इंटर स्टेट बसों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन

डीडीएम शुगल सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चंबा से कटड़ा और अमृतसर रूट पर बस सेवा शुरू कर दी है। बुधवार को ही रूटों पर बसों को भेजा है। अब दिल्ली के लिए भी बसों की आवाजाही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed