{"_id":"6193ba18ad37e37da325b47c","slug":"bus-service-for-outside-states-is-not-available-in-chuvadi-chamba-news-sml390401942","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुवाड़ी में नहीं मिलती बाहरी राज्यों के लिए बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुवाड़ी में नहीं मिलती बाहरी राज्यों के लिए बस सेवा
विज्ञापन
चुवाड़ी बस स्टैंड के बाहर बस के इंतजार में बैठे लोग।
- फोटो : Chamba
चंबा। भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत 14 दिसंबर 2002 को तत्कालीन परिवहन मंत्री किशन कपूर ने चुवाड़ी बस अड्डे को सब डिपो घोषित करने की बात कही थी। उसके बाद बाकायदा शिलान्यास भी किया गया। लोगों का कहना है कि उन्हें सब डिपो का शिलान्यास होने पर चंडीगढ़, शिमला और लुधियाना के लिए बस सेवा शुरू होने की आस थी। हैरानी की बात है कि चुवाड़ी से आज तक बाहरी राज्यों और जिलों के लिए एक भी बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इसके चलते विधानसभा क्षेत्र भटियात की 90 हजार की आबादी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है।
आलम यह है कि क्षेत्र के लोगों को बाहरी जिलों और राज्यों का रुख करने के लिए चंबा से ही बस की टिकट बुक करवानी पड़ रही है। बस अड्डे में बसों की मरम्मत के लिए एक अदद वर्कशॉप तक का निर्माण नहीं हो पाया। लोगों का कहना है कि इससे पहले बाहरी राज्यों को जाने के लिए भी कई बसें चुवाड़ी बस स्टैंड से होकर गुजरती रहीं लेकिन, अब भटियात के कई रूटों पर बस सेवाएं बंद पड़ी हुई हैं। इसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
बस का सब डिपो होना जरूरी : अजेंद्र
अजेंद्र राणा ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए सब डिपो होना अनिवार्य है। उलटा पहले से कई रूटों पर चलने वाली बसों को बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को निजी वाहन हायर कर अपने गंतव्यों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
महज पट्टिका ही बदली : विशाल
विशाल ठाकुर ने कहा कि चुवाड़ी में सब डिपो की महज पट्टिका ही बदली गई है। सहूलियतों के लिहाज से सब डिपो अभी तक कोसों दूर है। शाम के समय यहां से अन्य जिलों की तरफ जाने के लिए बस सेवा नहीं है। इससे लोगों को परेशानी होती है।
चुवाड़ी में वर्कशॉप तक नहीं : अजय
अजय कुमार ने कहा कि चुवाड़ी में बसों की मरम्मत के लिए वर्कशॉप तक नहीं है। बसों के खराब होने पर उनकी मरम्मत के लिए बसों को जसूर और पठानकोट भेजा जाता है। दुर्गम जिला चंबा में पौने छह लाख की आबादी के लिए निगम का एक ही डिपो है, जो चंबा में है।
मूलभूत सुविधाओं का अभाव : विजय
विजय कंवर ने कहा कि बस स्टैंड में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। बस स्टैंड के बाहर रखे गए बेंचों से बसों के आने पर यात्रियों को खड़े होने में परेशानी होती है। बारिश और तेज धूप से बचने के लिए सवारियों को कोई राहत प्रदान नहीं की गई है।
पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बीजेपी के विधायक भटियात का विकास करवाने में विफल साबित हुए हैं। केंद्र और राज्य में उनकी सरकारें होने के बावजूद बस स्टैंड चुवाड़ी को केवल सब डिपो की तख्ती ही मिल पाई है। कहा कि हमारी सरकार आने पर सब डिपो को खुलवा कर इसे प्रमुखता के आधार पर क्रियान्वित किया जाएगा।
आरएम चंबा राजन जम्वाल ने कहा कि चुवाड़ी में सब डिपो नहीं है। उसका केवल सादे तौर पर उद्घाटन किया गया है। चंबा से ही बसों की बुकिंग होती है।