{"_id":"61e57013d892c153d6422d70","slug":"bus-ran-after-ten-days-on-chamba-bharmaur-nh-chamba-news-sml3969167136","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-भरमौर एनएच पर दस दिन बाद दौड़ी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-भरमौर एनएच पर दस दिन बाद दौड़ी बस
विज्ञापन
Bus ran after ten days on Chamba-Bharmaur NH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग दस दिन बाद बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ। इससे आम लोगों ने राहत की सांस ली है। सड़क पर बस सेवा बंद होने की वजह से उन्हें पैदल सफर करना पड़ रहा था। मार्ग पर सरकारी और निजी एक दर्जन से अधिक बसें चलती हैं। इन बसों में रोजाना सैकड़ों यात्री सफर करते हैं लेकिन, बर्फबारी से मार्ग बंद होने से लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही थी।
दस दिन पहले जनजातीय क्षेत्र भरमौर में भारी बर्फबारी हुई, जिसके चलते चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग समेत दर्जनों लिंक मार्ग बंद हो गए। तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग सोमवार को बहाल हो पाया। जबकि, भरमौर से अन्य पंचायतों को जोड़ने वाले लिंक मार्ग अभी भी बंद है। भरमौर-गरीमा, भरमौर-बड़गाम, भरमौर-सुप्पा सहित अन्य दर्जनों लिंक मार्ग अभी बंद पड़े हैं, जिन्हें बहाल करवाने के लिए लोनिवि ने कार्य चला रखा है।
एडीएम भरमौर संजय कुमार धीमान ने बताया कि भारी बर्फबारी के बाद अब जन-जीवन पटरी पर धीरे-धीरे लौटना लगा है। कहा कि जल्द बंद सड़कों को भी बहाल कर दिया जाएगा।